03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

छठ घाट का सौंदर्यीकरण कराये जाने पर पूर्वांचल समाज ने मेयर रामपाल सिंह का व्यक्त किया आभार

एफएनएन, रूद्रपुर : रविन्द्र नगर में मेयर रामपाल सिंह द्वारा छठ घाट का सौंदर्यीकरण कराये जाने पर पूर्वांचल सामज ने मेयर रामपाल सिंह का जोरदार स्वागत और अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

पूर्वांचल समाज समिति की मांग पर मेयर रामपाल ने रविन्द्र नगर स्थित छठ घाट का सौंदर्यीकरण कराया था। जिस पर पूर्वांचल समाज समिति की ओर से रविन्द्र नगर में आज मेयर के स्वागत में भव्य कार्यक्रम आयेाजित किया गया।

जिसमें पूर्वांचल समाज के लोगों ने मेयर रामपाल सिंह को फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान पूर्वाचंल समाज समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मेयर रामपाल सिंह ने पूर्वांचल समाज की भावनाओं हमेशा सम्मान किया है। छठ पर्व पर पर मेयर के साथ साथ पूरे नगर निगम प्रशासन का पूर्वांचल समाज को सहयोग मिलता रहा है इसके लिए पूर्वांचल समाज हमेशा मेयर रामपाल सिंह का आभारी रहेगा।

मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि वह जो भी काम कर रहे हैं वह उनका फर्ज है। उनके लिए पूरा शहर एक परिवार की तरह है। उन्होंने अब तक के कार्यकाल में हमेशा जनभावनओं को सम्मान देते हुए विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया है। किसी भी वार्ड के साथ उन्होंने कोई भेदभाव नहीं किया। पारदर्शिता और पूरी गुणवत्ता के साथ विकास कार्य कराये जा रहे हैं। नगर निगम में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के स्तर से जो भी विकास कार्य संभव हो सकते थे वह किये जा रहे हैं। नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाने का जो वायदा उन्होंने जनता से किया था वह पूरा हो रहा है। जल्द ही हजारों लोगों को मालिकाना हक के पट्टे वितरित किये जायेंगे। मेयर ने कहा कि छठ पूजा पर घाट पर आने वाली माता बहनों के लिए व्रत पूजा के दौरान कपड़े बदलने के लिए घाट पर चेंजिंग रूम का निर्माण भी शीघ्र किया जाएगा जनहितों के लिए आगे भी कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता, मंडी समिति अध्यक्ष के के दास छठ पूजा समिति अध्यक्ष दिनेश गुप्ता पंकज गुप्ता, राजकुमार फुटेला जेबी सिंह, भारत भूषण चुघ, मनीष शुक्ला, हिमांशु शुक्ला, धीरेंद्र मिश्रा, पार्षद बबलू सागर, प्रमिला साहनी फुदेना साहनी, निशांत शाही, राम किशन कनौजिया, कन्हैया लाल, राकेश सिंह, जयंत सिंह, नन्द लाल शर्मा, वीरेन्द्र तिवारी, मोहन तिवारी, संतोष सिंह, ए पी सिंह, गीता गुप्ता, आरती सिंह संध्या रानी सुमन देवी आशा देवी सहित सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे।।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img