03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सर्व समाज के हितों के लिए कार्य किया पं. उपाध्याय ने- चुघ

Spread the love
  • संजय वन में मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती

एफएनएन, रुद्रपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सर्व समाज के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। समाज के विकास में उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। यह बात भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने सेवा औऱ समर्पण कार्यक्रम के तहत आज संजय वन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंडित उपाध्याय का हमेशा यह ध्येय रहा कि सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचे इसके लिए उन्होंने हमेशा संघर्ष भी किया। श्री चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के हर वर्ग का हमेशा पूरा ध्यान रखा और उनकी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए आज भी कार्य कर रहै हैं। उन्होंने कहा श्री मोदी द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है साथ ही समस्त प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित भी किया है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक अवश्य पहुंचाये। श्री चुघ ने कहा कि संजय वन के विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रयत्नशील है।

उन्होंने स्थानीय निवासियों की विभिन्न समस्याओं को सुना और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने की सार्थक पहल भी की। उन्होंने कहा संजय वन के लोगों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जायेगा इसके लिए वह स्वयं मुख्यमंत्री से भी वार्ता करेंगे। श्री चुघ ने सभी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। इससे पूर्व श्री चुघ का संजय वन पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पत्थरचट्टा शक्ति केंद्र के प्रभारी अमित गौड़ ने कहा कि संजय वन के निवासियों से वह निरंतर संवाद करते रहते हैं और उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भी हमेशा कार्य करते रहते हैं।

उन्होंने बताया कि शक्ति केंद्र में स्थानीय लोग आते हैं जहाँ केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाता है इस दौरान प्रेम सिंह, दीपक सिंह, पदमा देवी, कमल सिंह, गुलाबो देवी, सीता देवी, धन सिंह, सीमा देवी, गब्बर नाथ, धर्म सिंह, रमेश सिंह, उदयवीर, दिनेश सरकार, संजू सरकार, अन्नू सिंह, भावना देवी, लक्ष्मी, रोहित सिंह, पूरन पांडे, सुधा सरकार, सुरेश सिंह, हरीश सिंह, मोनिका देवी, अनीता देवी, राधे सरकार, श्यामवीर, उदयवीर, संदीप, वीरपाल व अमित आदि मौजूद थे।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img