03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, आशीष बने प्रांतीय अध्यक्ष, विकास यादव प्रदेश मीडिया प्रभारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। रविवार को चुनाव अधिकारी सहायक लेखाधिकारी नवीन चंद्र जोशी के निर्देशन में यमुना कालोनी स्थित लोनिवि सभागार में अंतरिम कार्यकारिणी गठित हुई। इसमें सर्वसम्मति से देहरादून के आशीष चौधरी को प्रांतीय अध्यक्ष और अतुल सेमवाल को उपाध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा कार्यकारिणी में देहरादून के वीरेंद्र शाह को संगठन मंत्री, हेमंत कुमार शर्मा को संरक्षक चुना गया। प्रांतीय सचिव शिवम ओबरॉय, कोषाध्यक्ष किरन नेगी, सम्परिक्षक अमित तलनिया और हल्द्वानी के विकास यादव को प्रदेश मीडिया प्रभारी ही जिम्मेदारी मिली। कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष के लिए मुकेश बिष्ट और गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष के लिये आशीष परमार को चुना गया।

जिला संयोजक के लिए देहरादून से राहुल नयाल, हरिद्वार से मयंक अरोड़ा, टिहरी से शिवम शाह, पौड़ी से सौरभ भारती, उत्तरकाशी से आशीष रावत चमोली से उमेश आर्या, रुद्रप्रयाग से पूजा थपलियाल, बागेश्वर से अशोक बिष्ट, उधमसिंह नगर से गौरव सेतिया, नैनीताल से कमल पुनेठा, पिथौरागढ़ से भूपेश जोशी, अल्मोड़ा से कैलाश जोशी और चंपावत से कमलेश को चुना गया। इससे पूर्व हुई बैठक में वक्ताओं ने वेतन विसंगति का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही पदोन्नति के लिए तय समय सीमा को कम किए जाने की मांग भी रखी। इस दौरान सहायक लेखाधिकारी कैलाश चंद्र बेलवाल, रमेश चंद्र बेलवाल आदि मौजूद थे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img