03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा के वार्ड 12 में प्रस्तावित टाइल्स रोड बनी जंग का अखाड़ा, पेटी ठेकेदार नजाकत खान पर लोगों को धमकाने का आरोप

Spread the love
  • डीएम कार्यालय पर परेशान हाल लोगों का प्रदर्शन
  • कहा – विधायक तिलकराज बेहड़ कर रहे हैं कांग्रेसी ठेकेदार नजाकत खान की पैरवी

एफएनएन, किच्छा : : किच्छा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 12 में कब्रिस्तान की ओर जाने वाली एक सड़क जंग का अखाड़ा बन गई है। करीब 500 मीटर लंबी इस टाइल्स रोड की स्वीकृति विधायक तिलकराज के स्तर से मिली है, लेकिन लोगों की मांग है कि उन्हें टाइल्स रोड नहीं, बल्कि सीसी रोड चाहिए। इस सड़क का दुर्भाग्य ही कहेंगे, कि सड़क का ठेका जिसके नाम हुआ वह ठेकेदार इसका निर्माण न कर पेटी ठेकेदार कर रहा है। आरोप है कि जब ठेकेदार के प्रतिनिधि से सीसी रोड की बात कही गई तो लोगों को धमकाया गया। चेतावनी दी गई कि बनेगी तो टाइल्स रोड ही अन्यथा यह सड़क अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दी जाएगी। अब जबकि लोग उग्र हो रहे हैं तो उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है और धमकाया भी जा रहा है।

वार्ड के लोगों का कहना है कि पेटी ठेकेदार नजाकत खान की अपनी टाइल्स की फैक्ट्री है, ऐसे में वह टाइल्स को खपाने के लिए टाइल्स रोड स्वीकृत करवा रहे हैं। इस मामले में लोगों ने तहसील दिवस में सीडीओ को ज्ञापन देकर गुहार लगाई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद परेशान लोग नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली से मिले तो उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि यह कार्य नगर पालिका की कार्य योजना में स्वीकृत नहीं है, बल्कि जिला योजना से कराया जा रहा है।

सीडीओ ने इस मामले में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को जांच करने के आदेश दिए थे। जांच टीम पहुंची तो ठेकेदार के प्रतिनिधि और श्रमिक ही मौजूद थे। किसी वार्ड के व्यक्ति से बात करने या उनके बयान दर्ज करने की जहमत नहीं उठाई गई। लोगों का कहना है कि क्योंकि विवादित सड़क किच्छा मुख्य बाजार सिरौली होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 74 को जोड़ती है, तो ऐसे में यहां टाइल्स का कोई मतलब नहीं है, यह पैसे का दुरुपयोग होगा।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img