03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कार में गाय ले जा रहे गौ तस्कर को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, तस्करी की मिली थी सूचना

एफएनएन, हरिद्वार : कार में गाय कर ले जा रहे एक गौ तस्कर को पथरी थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान बहादराबाद रोड पर एक सेंट्रो कार में गाय तस्करी करने की सूचना मिली थी।

पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार और तेज कर दी। इब्राहिमपुर गांव में जाकर कार एक घेर में रुक गई। पुलिसकर्मी ने गाड़ी का पीछा करते हुए इब्राहिमपुर में गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी से एक व्यक्ति भाग निकला। जबकि दूसरे को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार के अंदर एक गाय बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम नवाब निवासी इब्राहिमपुर पथरी बताया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गाय को कटान के लिए बेचा जाना था।।मुकदमा दर्ज कर आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img