एफएनएन, देहरादून : एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभ्यर्थियों को पास करने के दस लाख रुपये लेते थे।
एसटीएफ उत्तराखंड ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी नीतीश कुमार, निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश और भास्कर नैथानी, निवासी देहरादून हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एसएससी की एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल करवा रहे थे।







