Tuesday, February 18, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशपुलिस ने प्रेमी जोड़े को दिलाए सात फेरे, पुलिसकर्मी बने बाराती

पुलिस ने प्रेमी जोड़े को दिलाए सात फेरे, पुलिसकर्मी बने बाराती

एफएनएन, लखनऊ: पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े की शादी हिन्दू रीति- रिवाज से मंदिर में  करवा दी। इस विवाह में पुलिस कर्मी बाराती रहे। इस शादी की चर्चाएं जोरों पर रही। दोनों को चौकी इंचार्ज ने आशीर्वाद देकर उनके प्यार को मंजिल तक पहुंचाया।  इस बार खाकी ने कुछ ऐसा काम किया जिससे समाज में उदाहरण बन गया।  मलिहाबाद पुलिस ने भी कुछ ऐसा ही किया। चार साल से प्यार के बंधन में बंधे एक प्रेमी जोड़े ने पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने दोनों के बालिग होने पर समाजसेवी और स्थानीय लोगों की सलाह पर प्रेमी जोड़े को सात फेरों के बंधन में बांध दिया।

पिछले चार सालों से थे प्रेम संबंध

मूलरूप से हरदोई के कासिमपुर मौलवी खेड़ा निवासी दीपक कुमार सैनी का मलिहाबाद के रहीमाबाद की मोहिनी से चार वर्षो से अफेयर चल रहा था। दोनों ही कई महीनों से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार वाले राजी नहीं थे। बुधवार को दोनों अपनी फरियाद लेकर रहीमाबाद चैकी पहुंचे।

पुलिस ने कराई मंदिर में शादी

रहीमाबाद चौकी इंचार्ज द्वारिका प्रजापति ने दोनों की फरियाद सुनी। उनके बालिग होने के प्रमाण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बुलाकर इसकी जानकारी दी। समाजसेवी और स्थानीय लोगों के कहने पर चैकी इंचार्ज ने दोनों की चैकी स्थित मंदिर में न केवल शादी कराई बल्कि दोनों को आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर स्थानीय लोग रमेश सिंह चैहान, प्रदीप द्विवेदी, अशोक पांडे, सिराज हुसैन सहित तमाम लोग मौजूद थे।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें शुरूआत

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments