03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा नेता पर युवक की गोली मारकर हत्या का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हल्द्वानी : उत्तराखंड का हल्द्वानी शहर एक बार फिर गोलीकांड से दहल उठा है। रामपुर रोड स्थित जज फार्म क्षेत्र में भाजपा पार्षद एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारी अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान नितिन लोहनी, निवासी जज फार्म, के रूप में हुई है। गोली लगने से नितिन की मौके पर ही मौत हो गई।

भाजपा पार्षद गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे कुछ दिन पहले हुआ आपसी विवाद कारण हो सकता है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसमें किसी और की भूमिका रही है।

क्षेत्र में तनाव का माहौल

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पार्षद का नाम पहले भी विवादों और मारपीट के मामलों में सामने आ चुका है। इसी व्यक्ति से जुड़े एक पुराने विवाद के चलते विधायक बंशीधर भगत को पूर्व में कोतवाली परिसर के बाहर धरना तक देना पड़ा था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। यह घटना एक बार फिर सत्ता, हथियारों और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haridwar Pakistani नेटवर्क से जुड़े ट्रांजेक्शन मामले में महिला टीचर गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के कलियर थाना क्षेत्र...

Hamirpur Kurara में निर्माणाधीन पुल गिरने से बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत

एफएनएन, हमीरपुर : Hamirpur Kurara जिले के कुरारा क्षेत्र...

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dhamtari में बंद फल दुकान के भीतर मिला ऑटो चालक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dehradun में बकरीद पर उमड़ी भीड़, नमाज के बीच गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग

एफएनएन,देहरादून: Dehradun त्याग और बलिदान के प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img