25 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफतार

एफएनएन, नानकमत्ता :  मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। कप्तान मंजूनाथ टीसी के निर्देशन पर थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव पुलिस टीम के साथ नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सूचना प्राप्त हुई की दो युवक मादक पदार्थों की तस्करी करने जा रहे हैं। थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी की सिसई खेड़ा से खैरना जाने मार्ग पर दो युवक आते दिखाई दिए और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे।

थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव पुलिस टीम ने युवकों के पीछे दौड़ पड़े और कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर धर दबोचा लिया। तलाशी लेने पर ग्राम सिसईखेड़ा धुसरी निवासी 25 वर्षीय गुरुचरन सिंह उर्फ चन्नू पुत्र बलबीर सिंह के कब्जे से 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई। ग्राम देवकली निवासी 24 वर्षीय साहेब सिंह उर्फ सेबू पुत्र आत्मा सिंह के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक में बरामद की गई। पुलिस ने स्मैक तस्करों से 6800 रूपए की नगदी भी बरामद की। पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए कीमती बताई गई है।

पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ वायरल सेल्फी पर दी प्रतिक्रिया, बोले- दोस्तों से मिलना हमेशा होता है सुखद

पुलिस ने तस्करों के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि नशे के कारोबार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की बड़ी कार्रवाई को देखते हुए मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। पकड़ने वाली टीम में थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव, उप निरीक्षक विजेंद्र कुमार, उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक प्रशिक्षू सचेंद्र यादव, अपर उप निरीक्षक रविंद्र कुमार, कांस्टेबल अमित देवरानी, विक्रम सिंह, आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।

 

Hot this week

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img