03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की में पुलिस ने दो गौ तस्करों को किया गिरफ्तार, दो फरार होने में रहे कामयाब

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस और गौवंश संरक्षण स्क्वाड की टीम ने गन्ने के खेत में छापेमारी कर दो गौ तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जबकि उनके दो अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे. टीम ने मौके से प्रतिबंधित मांस और गौ तस्करी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस मौके से फरार हुए दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

बता दें कि उपनिरीक्षक नीरज कुमार उत्तराखंड गौवंश संरक्षण गढ़वाल परिक्षेत्र रोशनाबाद हरिद्वार अपनी टीम के साथ सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जोरासी गांव क्षेत्र में मामूर थे. इसी दौरान टीम को गौ तस्करों की सूचना मुखबिर से मिली.इसके बाद टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए ठिकाने पर पहुंचकर छापेमारी की, छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से शाहनवाज पुत्र निसार निवासी ग्राम जौरासी, साकिब पुत्र इसरार ग्राम जोरासी कोतवाली रुड़की को पकड़ लिया, जबकि उनके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए. वहीं टीम ने मौके से प्रतिबंधित मांस बरामद किया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसी के साथ टीम को मौके से गौ तस्करी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद हुए. पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया. पुलिस अब मौके से फरार हुए दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

पढ़ें- गंगा दशहरा: हरिद्वार के गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, पूजा और दान कर अर्जित कर रहे पुण्य

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img