03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व प्रधान तथा पूर्व प्रधान पति को समाज कल्याण विभाग से लाखों रुपए के घोटाले आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : ग्राम फिरोजपुर की पूर्व प्रधान सपना गौतम तथा उसके पति मथुरी लाल गौतम को समाज कल्याण विभाग से लाखों रुपये का घोटाला करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दम्पत्ति की पुत्री इस समय फिरोजपुर की ग्राम प्रधान है। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि जनश्री बीमा योजना के तहतवर्ष 2008-09 में ग्राम प्रधान रहते सपना गौतम तथा उसके पति मथुरी लाल गौतम ने जरूरी दस्तावेजों पर मृत लोगों को जिंदा दिखाकर तथा जिंदा लोगों को मृत दर्शाकर छह लाख पंद्रह हजार रूपयों का घोटाला किया।

इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गहन जांच पड़ताल के बाद दोनों के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471 व 120बी के तहत मुकदमा कायम करते हुए अभियुक्त दम्पत्ति को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मथुरी लाल गौतम के विरुद्ध थाना कोतवाली में धोखाधड़ी के कई मुकदमें पंजीकृत रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश, एसआई प्रदीप पंत, महिला कां. अनिता आर्या व कां. लक्ष्मण थे।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img