एफएनएन, नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर पूजा-अर्चना की। पीएम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।
ये है रूट डायवर्जन प्लान
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर यातायात विभाग ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। गोशाला तिराहा महावन व बिचपुरी तिराहा राया से लक्ष्मीनगर चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। लक्ष्मी नगर चौराहा से टैंक चौराहे की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन गोकुल बैराज होते हुए टाउनशिप पहुंचेंगे।





