03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम मोदी ने नई कैबिनेट के साथ की बैठक, मंत्रिपरिषद के सदस्यों से भी मिलेंगे

एफएनएन, नई दिल्ली: कैबिनेट में बुधवार को किए गए बड़े फेरबदल के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने आज नई कैबिनेट के साथ बैठक की. शाम को उनका मंत्रिपरिषद के सदस्‍यों से मिलने का कार्यक्रम है. पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक है. गौरतलब है कि कैबिनेट में बुधवार को कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं जबकि अच्‍छा प्रदर्शन करने वाले कुछ राज्‍यमंत्रियों को प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. कैबिनेट की बैठक के बाद शाम 7 बजे पूरे मंत्रिमंडल की बैठक होगी. कैबिनेट विस्‍तार के बाद कई मंत्रियों के विभागों में भी भारी फेरबदल किया गया. इसमें अश्विनी वैष्णव को रेल और सूचना-प्रौद्योगिकी, किरेन रिजीजू को क़ानून, ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन, अनुराग ठाकुर को सूचना और प्रसारण के साथ खेल मंत्रालय, हरदीप पुरी को पेट्रोलियम और धर्मेन्द्र प्रधान को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है.

 

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img