03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पटवारी परीक्षा : परीक्षा केंद्रों के पास एलआईयू रहेगी तैनात, 12 फरवरी के लिए आयोग ने बनाया ऐसा एक्शन प्लान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में पेपर लीक होने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती में इस बार पुलिस के साथ एलआईयू भी तैनात की गई है। राज्य लोक सेवा आयोग ने जहां सख्त एक्शन प्लान बनाया है तो वहीं सरकार ने भी सभी जिलों के जिलाधिकारी व एसएसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं।

राज्य लोक सेवा आयोग ने आठ जनवरी को पटवारी-लेखपाल भर्ती की परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा में आयोग के ही अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने पेपर लीक कर दिया था। परीक्षा रद्द होने के बाद आयोग ने नए सिरे से परीक्षा की पूरी कसरत की है।

  • आयोग दफ्तर में इंटेलीजेंस ने डेरा जमाया

एक ओर जहां आयोग दफ्तर में इंटेलीजेंस ने डेरा जमाया हुआ है, हर अधिकारी-कर्मचारी पर बारीकी से नजर रखी जा रही है तो दूसरी ओर आयोग ने भी अब 12 फरवरी को दोबारा होने जा रही पटवारी-लेखपाल भर्ती के लिए सख्त एक्शन प्लान बनाया है।

आयोग ने भरोेसे के कर्मचारियों को साथ लेकर सभी गोपनीय व अतिगोपनीय अनुभागों को एक ही जगह कर दिया है। उधर, सरकार के निर्देशों पर तय किया गया है कि हर शहर के हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस तैनात रहेगी। साथ ही आसपास के इलाकों में एलआयू की टीमें उतारी गई हैं। भर्ती परीक्षा से जुड़ी हर हरकत पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

  • आज जारी होंगे एडमिट कार्ड
पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए राज्य लोक सेवा आयोग आज बृहस्पतिवार को एडमिट कार्ड जारी करेगा। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा के लिए 1,58,210 उम्मीदवार पंजीकृत हैं। आठ जनवरी को इनमें से 1,14,071 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।
परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 498 केंद्र बनाए गए हैं। फिलहाल आयोग ने किसी परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया है। आयोग ने अपनी तरफ से सख्त कार्ययोजना बनाई है। शासन ने सभी जिलों के डीएम-एसएसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए दो फरवरी को एडमिट कार्ड जारी होंगे।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img