03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

केरल में जीका वायरस का प्रकोप, 14 मामले मिलने के बाद अलर्ट जारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, केरल  :  केरल में कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच अब जीका वायरस का खतरा भी मंडराने लगा है। एक गर्भवती महिला सहित 14 लोगों के मच्छर जनित वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद राज्य के सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। यह पहला मौका है जब केरल में जीका वायरस के मामले सामने आए हैं। वहीं, केरल में  जीका वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पड़ोसी राज्य कर्नाटक ने इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी किए है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जीका वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए एक कार्य योजना तैयार की है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि तिरुवनंतपुरम जिले से पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) को भेजे गए 19 नमूनों में से 13 जीका के लिए सकारात्मक पाए गए है।

जॉर्ज ने कहा कि सभी 13 संक्रमित तिरुवनंतपुरम के निजी अस्पताल में काम करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं। वे सभी शहर के एक अस्पताल के पास रहते थे। शहर के उन क्षेत्रों और उनके यात्रा इतिहास की जांच के बाद तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, एक 24 वर्षीय महिला को पिछले दिन जांच के दौरान इस बीमारी का पता चला था। इसके साथ ही 14 लोगों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है।

कार्य योजना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘उन क्षेत्रों और अस्पतालों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कड़े निवारक उपाय किए जाएंगे जहां बीमारी की सूचना होने की संभावना है। मच्छर नियंत्रण सबसे महत्वपूर्ण है। विभिन्न विभागों द्वारा समन्वित कार्रवाई की जाएगी।’ स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि सभी जिला चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है और फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों को सतर्क रहना चाहिए। जीका वायरस का पता लगाने वाली प्रयोगशाला की सुविधा को बढ़ाया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों के बाहर के मामलों की भी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में जांच की जाएगी। इसके साथ ही जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द या लाल धब्बे जैसे लक्षणों वाले लोगों से तुरंत इलाज कराने और स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करने का आग्रह किया।

संक्रमण मुख्य रूप से एडीज मच्छरों द्वारा प्रेषित वायरस के कारण होता है, जो दिन के दौरान काटते हैं। इस बीमारी के लक्षण हल्का बुखार, त्वचा पर चकत्ते और जोड़ों में दर्द और सिरदर्द होना शामिल है। गर्भावस्था के दौरान जीका वायरस के संक्रमण से शिशुओं का जन्म माइक्रोसेफली और अन्य जन्मजात विकृतियों के साथ हो सकता है, जिन्हें जन्मजात जीका सिंड्रोम के रूप में जाना जाता है। जीका वायरस से संक्रमण गर्भावस्था की अन्य जटिलताओं से भी जुड़ा है, जिसमें समय से पहले जन्म और गर्भपात शामिल हैं। इससे पहले वर्ष 2016-17 में गुजरात में जीका का प्रकोप हुआ था।



Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

Topics

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img