03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ धाम के लिए 8 अप्रैल से शुरू होगी हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग

Spread the love

एफएनएन, केदारनाथ: केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा आठ अप्रैल से शुरू होगी। आईआरसीटीसी जल्द ही हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट का लिंक जारी करेगा।

प्राप्त सूचना के मुताबिक आगामी दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। वहीं, आईआरसीटीसी के द्वारा हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग आठ अप्रैल से की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण व आईआरसीटीसी ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। जल्द ही यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग हेतु वेबसाइट का लिंक जारी किया जाएगा।

गुप्तकाशी से केदारनाथ तक का किराया 8533 रुपए , सिरसी से केदारनाथ धाम तक 6061 रुपए किराया जबकि फाटा से केदारनाथ तक 6063 रुपए किराया तय किया गया है। इसमें प्रति यात्री के आने-जाने का किराया शामिल है। बता दें कि हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img