03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बड़ी खबर : दून में ओमिक्रोन की दस्तक से हड़कंप

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : दून में ओमिक्रोन की दस्तक से हड़कंप मच गया है। दून के एक बुजुर्ग दंपती के तीन स्वजन दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित मिले हैं। उनसे मिलकर लौटे बुजुर्ग दंपती की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए उनके सैंपल दून मेडिकल कालेज भेजे गए हैं। जिस अपार्टमेंट में दंपती रहता है, उसका एक फ्लोर सील कर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज उप्रेती ने बताया कि बुजुर्ग दंपती दिल्ली अपने परिवार से मिलकर लौटे थे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका सैंपल लेकर आरटीपीसीर जांच के लिए भेजा भेजा गया। जांच में दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ट्रेवल हिस्ट्री पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वह दिल्ली में कुवैत से लौटे अपने परिवार के सदस्यों से मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली में संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क किया है। उनके परिवार के तीन सदस्यों को ओमिक्रोन संक्रमण की पुष्टि हुई है।

 

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img