03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी संख्या में जजों के तबादले किए गए, रिजस्ट्रार जनरल की ओर से नोटिफिकेशन जारी

एफएनएन, नैनीताल : हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी संख्या में जजों के तबादले किए गए हैं। उच्च न्यायालय के रिजस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के तहत इंदु शर्मा, तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर को रिक्त न्यायालय में द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), उधम सिंह नगर के पद पर नियुक्त किया गया है। नेहा कुशावाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल का स्थानांतरण किया गया है और अभिषेक कुमार श्रीवास्तव के स्थान पर उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल के सचिव के पद पर नियुक्त किया है। नीरज कुमार, चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर को इंदु शर्मा के स्थान पर तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधम सिंह नगर के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में रवि रंजन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी जिला नैनीताल को नेहा कुशावाहा के स्थान पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल के पद पर स्थानांतरित किया गया है। बीनू गुलयानी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल को प्रत्यावर्तित, स्थानांतरित और रिक्त न्यायालय में अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) रुड़की जिला हरिद्वार के पद पर नियुक्त किया गया है। शमा परवीन पंचम अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर को नीरज कुमार के स्थान पर चतुर्थ अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर के पद पर नियुक्त किया गया है। रमेश चंद्र, सिविल जज (जूनियर संभाग), देहरादून को सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) संवर्ग में पदोन्नत किया गया है। मीनाक्षी शर्मा सिविल जज (जूनियर डिविजन) पुरोला जिला उत्तरकाशी को सिविल जज (सीनियर डिविजन) कैडर में पदोन्नत किया गया है।

शालिनी दादर सिविल जज (जूनियर डिविजन) भिकियासेन जिला अल्मोडा को प्रकाश चंद्र के स्थान पर सिविल जज (जूनियर डिविजन) उत्तरकाशी के पद पर तैनात किया गया है। सांची अग्रवाल अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिविजन) बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर को विशाल वशिष्ठ के स्थान पर सिविल जज (जूनियर डिविजन) डोईवाला जिला देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया गया है। शुभांगी गुप्ता न्यायिक मजिस्ट्रेट 11, हल्द्वानी जिला नैनीताल को न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 हलद्वानी जिला नैनीताल के पद पर नियुक्त किया गया है। आशीष तिवारी सिविल जज (जूनियर डिविजन) रूड़की जिला हरिद्वार को अमित भट्ट के स्थान पर अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिविजन), खटीमा जिला ऊधमसिंह नगर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अवंतिका सिंह चौधरी, प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) रुड़की जिला हरिद्वार को आशीष तिवारी के स्थान पर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) रुड़की जिला हरिद्वार के पद पर नियुक्त किया गया है।

विवेक शर्मा द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून को मीनाक्षी शर्मा के स्थान पर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) पुरोला जिला उत्तरकाशी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उपाधी सिंघल, द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) रुड़की जिला हरिद्वार को अवंतिका सिंह चौधरी के स्थान पर प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) रुड़की जिला हरिद्वार के पद पर नियुक्त किया गया है। इशांक तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून को कल्पना के स्थान पर प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून के पद पर नियुक्त किया गया है। हिना कौसर चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून को विवेक शर्मा के स्थान पर द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चमोली को निर्देश दिया है कि वे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कर्णप्रयाग, जिला चमोली के न्यायालय में नियमित पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति होने तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रतिमाह एक सप्ताह के लिए कर्णप्रयाग, जिला चमोली में कैम्प कोर्ट आयोजित करें।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img