03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अवैध बिजली कनेक्शन काटने पर लाइन मैन राजकुमार शर्मा से मारपीट, नहीं हुई FIR दर्ज

Spread the love

एफएनएन, दुर्ग : दुर्ग जिले के मोतीपुर में भाजपा नेता तुलेश सिगौर की गुंडगर्डी का मामला सामने आया है. अवैध बिजली कनेक्शन काटने पर लाइन मैन राजकुमार शर्मा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. पूरा मामला अमलेश्वर थाने का है. बताया जा रहा है कि राजनीतिक दबाव के कारण मामले में अबतक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. वहीं कार्रवाई के लिए आज कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा. (दुर्ग में भाजपा नेता ने लाइन मैन को पीटा)

भाजपा नेता तुलेश सिगौर

जानकारी के मुताबिक, लाइन मैन राजकुमार शर्मा ने 6 दिसंबर को भाजपा नेता तुलेश सिगौर के अवैध बिजली कनेक्शन को काट दिया था. आरोप है कि इसके बाद तुलेश सिगौर ने अपना आपा खो दिया और फिर मारपीट करने लगा. इस दौरान उसने लाइन मैन को गाली और जान से मारने की भी धमकी दी. घायल लाइन मैन की एमएलसी कराई गई है.

3 दिन बाद भी एफआईआर नहीं

लाइन मैन आरोपी के खिलाफ शिकायत देने थाने पहुंचा. आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण अमलेश्वर थाने पुलिस ने अपराध दर्ज नहीं किया है. न्याय के लिए पीड़ित लगातार थाने के चक्कर लगा रहा था. घटना के संबंध में कार्रवाई के लिए आज बिजली विभाग के लाइन सहायक वर्ग दो संगठन की ओर से कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन दिया जाएगा.

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img