03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बाजपुर में गुरविंदर सिंह के घर एनआईए का छापा, खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका, पूछताछ जारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, बाजपुर : उत्तराखंड के बाजपुर में सुल्तानपुर पट्टी के गांव रतनपुरा निवासी गुरविंदर सिंह के घर पर बुधवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने छापा मारा। गुरविंदर सिंह के खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका है। जिसे लेकर एनआईए पूछताछ के लिए बाजपुर पहुंची।

छापे के दौरान टीम को गुरविंदर घर पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि गुरविंदर सिंह और उसके पिता विदेश में है। वहीं, एनआईए के टेरर, ड्रग तस्करों, गैंगस्टर्स के नेटवर्क से जुड़े मामले को लेकर भी पूछताछ की बातें सामने आई हैं।

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया संदिग्ध मामले में एनआईए की टीम पंजाब हरियाणा, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में छापेमारी कर रही है। लेकिन स्थानीय पुलिस को इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है। 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img