03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, अगले महीने घटेंगे बिजली के दाम, बिल आएगा कम

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में अगले महीने बिजली के दाम घटेंगे, बिल कम आएगा। यूपीसीएल इस महीने में निर्धारित से कम दरों पर बिजली की खरीद कर रहा है। जिस हिसाब से बिजली दामों में गिरावट आएगी।

नियामक आयोग ने फ्यूल एंड पावर परचेज कोस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) लागू किया हुआ है। इसके तहत यूपीसीएल की ओर से हर महीने खरीदी जाने वाली बिजली के महंगी या सस्ते होने का असर बिल पर नजर आता है। पिछले महीने की बिजली खरीद की वजह से इस बार बिल में करीब 20 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई थी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

लेकिन, मार्च माह में यूपीसीएल ने नियामक आयोग की ओर से निर्धारित 4.72 रुपये प्रति यूनिट की दर से कम पर बिजली की खरीद की है। निगम ने महीनेभर के लिए कम दरों पर बिजली का इंतजाम किया है। लिहाजा, अगले महीने बिजली बिल सस्ता होगा। हालांकि, महीनेभर की औसत दामों के बाद ही तय होगा कि बिल में कितनी कमी होगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

ऐसे घट-बढ़ रहे बिजली के दाम

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने यूपीसीएल के लिए बाजार से बिजली खरीद को 4.72 रुपये प्रति यूनिट की दर तय की हुई है। बिजली की भारी मांग के बीच यूपीसीएल इससे ऊपर कीमत पर बाजार से बिजली खरीदता है, तो उसका पूरा खर्च उपभोक्ताओं से वसूला जाता है। मसलन, अगर यूपीसीएल किसी माह नौ रुपये की दर से बिजली खरीदेगा तो 4.28 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से वसूली की जाएगी। हालांकि, नियामक आयोग ने यह भी स्पष्ट किया हुआ है कि 20 प्रतिशत से अधिक की वसूली नहीं की जा सकती।

Hot this week

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img