Monday, April 6, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीचीन में फिर से फैल रही नई बीमारी, WHO ने की चेतावनी...

चीन में फिर से फैल रही नई बीमारी, WHO ने की चेतावनी जारी, दिए हर जानकारी साझा करने के निर्देश

एफएनएन, नई दिल्ली : अभी देश में कोरोना के मामलों में कमी आई ही थी कि एक बार फिर से एक नई महामारी के आने की संभावना WHO ने जताई है। नई बीमारी की शुरूआत अब फिर से चीन से ही हुई है। चीन के बच्चों में सांस की बीमारी फैल रही है। जिसे लेकर WHO ने चेतावनी जारी की है।

WHO का कहना है कि अक्टूबर 2023 के मध्य से, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) चीनी निगरानी प्रणालियों के डेटा की निगरानी कर रहा है जिसमें उत्तरी चीन में बच्चों में सांस की बीमारी में लगातार बढ़ोतरी दिखाई दे रही है।

आज, WHO ने चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक टेलीकांफ्रेंस आयोजित की जिसमें उन्होंने उत्तरी चीन में बच्चों में सांस की बीमारियों पर अनुरोधित डेटा प्रदान किया है।

डेटा मई से माइकोप्लाज्मा निमोनिया और अक्टूबर से आरएसवी, एडेनोवायरस और इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण बाह्य रोगी परामर्श और बच्चों के अस्पताल में प्रवेश में वृद्धि का संकेत दे रहा है।

डब्ल्यूएचओ स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और चीन में राष्ट्रीय अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में है।

पहले भी WHO ने दी थी चेतावनी

उत्तरी चीन में एक अलग तरह की बीमारी देखने को मिल रही है, जो सबसे ज्यादा बच्चों में फैल रही है। WHO की माने तो इन बच्चों में सांस संबंधी और निमोनिया से संबंधित बीमारी का पता चला है। हालांकि, इसके लक्षण निमोनिया से भी अलग है। बच्चों में तेज बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत और फ्लू की समस्या देखने को मिल रही है।

WHO ने क्या कहा?

इस बीमारी के सामने आते ही WHO भी एक्टिव हो गया है। स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि वो इस पर नजर बनाए हुए है। इसी के साथ WHO ने चीन को भी इसकी सख्त निगरानी करने की हिदायत दी है।

WHO ने चीन को इसी के साथ हर जानकारी साझा करने का निर्देश दिया है। चीन के लोगों से भी एजेंसी ने इस बीमारी के उपायों का पालन करने को कहा है। सभी लोगों को बीमार लोगों से दूरी बनाए रखने, बीमार होने पर घर पर रहने और मास्क पहनने की अपील की गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments