Monday, February 23, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनैनीताल : घास लाने के लिए जंगल गई महिला पर झपटा भालू,...

नैनीताल : घास लाने के लिए जंगल गई महिला पर झपटा भालू, हमला कर चेहरे का कर दिया बुरा हाल

एफएनएन, नैनीताल : शहर के समीपवर्ती सौड़ क्षेत्र में घास लाने के लिए जंगल गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। साथी महिलाओं ने हो-हल्ला कर किसी तरह भालुओं को भगाया। महिला को गंभीर हालत में बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक सौड़ गांव निवासी 37 वर्षीय खष्टी देवी गांव की ही पांच महिलाओं के साथ रविवार सुबह घास लेने के लिए घर से कुछ ही दूर जंगल गई थीं। घास काटने के दौरान अचानक तीन भालू सामने आ गए। जिसमें से एक ने खष्टी पर हमला कर दिया।

तीन भालुओं ने घेरा

एक साथ तीन भालुओं से घिरने पर साथी महिलाओं में भी चीख-पुकार मच गई। महिलाओं ने हो-हल्ला कर किसी तरह खष्टी की जान बचाई। स्वजन और ग्रामीण तत्काल खष्टी को बीडी पांडे अस्पताल ले गए। डा. नेहल ने बताया कि महिला के चेहरे और गर्दन में गहरे जख्म हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

16 टांके लगाए गए

16 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल महिला को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। इधर, सूचना के बाद रेंजर प्रमोद तिवारी वन विभाग की टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया कि फिलहाल पीड़ित महिला के परिवार को दस हजार की त्वरित सहायता दी गई है। क्षेत्र में वनकर्मियों गश्त पर लगे हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें –सीएम धामी पहुंचे हरिद्वार, श्री राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के लिए जल संग्रह कार्यक्रम में लिया भाग

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments