एफएनएन, कोटद्वार: कोटद्वार में दुकान का नाम बाबा रखने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस दौरान चर्चाओं में आए मोहम्मद दीपक को अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
कोटद्वार में दुकान का नाम बदलने को लेकर हुए विवाद के बीच चर्चाओं में आए मोहम्मद दीपक को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। साथ ही दो लाख रुपये का इनाम रखा गया है।दीपक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रथम दृष्टया आरोपी की पहचान राजा उत्कर्ष, निवासी मोतिहारी, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जमीअत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने डीजीपी को पत्र लिखकर कोटद्वार प्रकरण में दीपक कुमार को सुरक्षा देने की मांग की थी। पत्र में कहा गया कि दीपक कुमार ने 26 जनवरी को एक मुस्लिम दुकानदार पर हुए हमले के दौरान बीच-बचाव कर व्यापारी की जान बचाई। अब उन्हें जान का खतरा बना हुआ है।






