03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून के डुमेट गांव में बदमाशों ने दिनदहाड़े दो लोगों को मारी गोली, बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : कोतवाली क्षेत्र के डुमेट गांव में शनिवार को सुबह दो युवकों ने दो लोगों को गोली मार दी, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। दोनों युवक हरियाणा नंबर की कार से पहुंचे थे। बाद में पुलिस ने दो लोगों को रायपुर क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि जमीन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह 11 बजे डुमेट गांव निवासी रूप सिंह के घर के बाहर हरियाणा नंबर की कार आकर रुकी और उससे उतरकर दो युवक घर के पीछे भूमि पर पहुंचे और अपनी बताने लगे, इस पर महिला ने एतराज जताया। जिससे विवाद शुरू हो गया। हंगामा देख गांव के बघेल सिंह (65) पहुंचे और युवकों को विवाद न करने को कहा।

इस पर युवक बुजुर्ग से उलझ गए। तभी अतुल नामक युवक भी पहुंच गया। इसी बीच एक युवक ने हवा में कई फायर कर दिए। जिससे गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। बघेल सिंह और अतुल ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने कई राउंड फायर कर दिए। जिसमें बघेल सिंह के सीने में और अतुल के कंधे में गोली लग गई। दोनों युवक मौके पर कार छोड़कर गांव के युवक की स्कूटी छीन कर फरार हो गए। लहूलुहान बघेल और अतुल को अस्पताल ले जाया गया, तब तक बघेल सिंह ने दम तोड़ दिया।

देर रात को पुलिस ने रायपुर थाना क्षेत्र से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, तीसरे की तलाश जारी है। रिंग रोड के आसपास के जंगल में उसके छिपने की आशंका में एसएसपी अजय सिंह के साथ टीम कांबिंग में लगी रही।

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img