Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशनाबालिग ने 100 बार देखा क्राइम सीरियल फिर की पिता की हत्या

नाबालिग ने 100 बार देखा क्राइम सीरियल फिर की पिता की हत्या

एफएनएन, मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़के ने अपने पिता की हत्या कर दी है। खास बात यह है कि आरोपी ने पिता की हत्या को अंजाम देने के लिए क्राइम पेट्रोल के वीडियो को कई बार फोन पर देखा, फिर हत्या और शव को ठिकाने लगाने की प्लानिंग की। पुलिस ने इस पूरे मामले से पर्दा उठाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मथुरा के थाना वृंदावन क्षेत्र में करीब 5 माह पूर्व एक व्यक्ति की अधजली लाश मिली थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। खुलासा हुआ है कि मृतक की हत्या उसके बेटे ने ही की थी। हत्या की योजना बनाने के लिए आरोपी ने 100 बार एक क्राइम सीरियल देखा और योजनाबद्ध तरीके से मर्डर की प्लानिंग की। हत्या की वारदात मई महीने में घटित हुई थी. आरोपी 11वीं का छात्र है। पता चला की आरोपी ने एक क्राइम सीरियल से जुड़े अपराध के वीडियो को अपने मोबाइल पर कम से कम 100 बार देखा। मोबाइल की गहराई से पड़ताल करने के बाद यह तथ्य सामने आया है, उसने बड़ी ही योजनाबद्ध तरह से पिता की गला दबाकर हत्या की। गला दबाने के लिए कपड़े का इस्तेमाल किया ताकि उसके फिंगर प्रिंट के निशान मृतक के गले पर नहीं मिलें।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments