03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर लौटे पेंचक सिलाट के खिलाड़ियों को मेयर रामपाल सिंह ने अपने आवास पर सम्मानित किया

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर:  गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में पद जीतकर लौटे पेंचक सिलाट के खिलाड़ियों को मेयर रामपाल सिंह ने अपने आवास पर सम्मानित किया और उनका हौंसला बढ़ाया।

बता दें गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में शहर के पेंचक सिलाट खिलाड़ी निखिल भारती ने स्वर्ण पदक, गायत्री नेगी, कीर्ति गोसाईं , इंशु भारती एवं अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक अर्जित कर शहर और जनपद का नाम रोशन किया है। पदक जीतकर लौटे सभी खिलाड़ियों का मेयर रामपाल ने अपने आवास पर स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। मेयर रामपाल सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों और उनके परिवारजनों को बधाई दी। साथ ही खिलाड़ियों के कोच बबलू दिवाकर को भी इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर मेयर रामपाल ने कहा कि रुद्रपुर के इन खिलाड़ियों ने देश की सबसे बड़े खेल प्रतियोगिता में पहुँच कर शहर के साथ साथ उत्तराखंड को भी गौरवान्वित किया है। जिले की खेल प्रतिभाएं लगाकर खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे खिलाड़ियों से युवाओं को प्रेरणा मिल रही है। मेयर रामपाल ने कहा कि जिस प्रकार व्यक्ति के मानसिक विकास के लिए शिक्षा का महत्व है उसी प्रकार व्यक्ति के शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण है। खेलों से तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं तथा मानव में धैर्य, सहनशीलता एवं मानवीय गुणों का विकास होता है।

खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। खेल तनाव को दूर करने का भी बेहतर माध्यम है। जिस तरह दिमाग के सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। शिक्षा के माध्यम से हम टीम भावना नहीं सीख सकते, लेकिन खेल से यह संभव है।

अभिभावकों को अपने स्तर से बच्चों को खेल से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। आज पढ़ाई के साथ साथ खेलों को महत्व देना जरूरी हो गया है। भाजपा सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप प्रयास कर रही है। जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। खेल प्रतिभायें लगातार प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं।

इस अवसर पर आदेश ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय युवा मोर्चा,जिला महामंत्री युवा मोर्चा बिट्टू चौहान उपस्थित रहे

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img