03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के मनोज सरकार का टोक्यो पैरालंपिक में मैच आज, विश्व के नंबर एक रैंक खिलाड़ी से होगा मुकाबला

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : टोक्यो पैरालंपिक में अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार आज अपने ही देश के विश्व नंबर एक पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत से मैच खेलेंगे। मनोज सरकार ने कहा कि मैच को लेकर घबराहट है, लेकिन मुकाबला कड़ा होगा।

  • प्रमोद भगत ने मनोज को युगांडा में हराया था

बुधवार की रात नौ बजकर 20 मिनट पर टोक्यो में प्रमोद और मनोज के बीच मैच होगा। एक सितंबर से शुरू हो रहे पैरा बैडमिंटन खेल पांच सितंबर तक चलेंगे। मनोज ने बताया कि इससे पूर्व प्रमोद भगत ने उन्हें युगांडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में हराया था।

  • ‘पूरे जी-जान से जीतने की कोशिश करूंगा’

मनोज के कहा कि थाइलैंड में फाइनल में उनसे हार मिली। मुकाबले को लेकर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा और पूरे जी-जान से जीतने की कोशिश करूंगा। हम दोनों के बीच मुकाबला कड़ा होगा। एसएल-3 श्रेणी के लिए दो पूल बनाए गए हैं, जिसमें हर पूल में तीन-तीन खिलाड़ी हैं। मनोज के साथ प्रमोद भगत और यूक्रेन के एलेक्जेंडर हैं। दूसरे पूल में ब्रिटेन के डेनियल, जापान के उकेन और इंडोनेशिया के डस्यूक शामिल हैं।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img