03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

टोक्यो ओलंपिक गेम में देश का सम्मान बढ़ाएंगे मनोज- चुघ

Spread the love
  • शुभकामनाएं देकर मनोज को किया टोक्यो रवाना

एफएनएन, रुद्रपुर : अर्जुन पुरस्कार विजेता पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार का गत दिवस काशीपुर मार्ग स्थित आनंदम बैंकट हॉल में जोरदार स्वागत कर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें ओलंपिक गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए टोक्यो रवाना किया गया। इस मौके पर डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने मनोज को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मनोज ने पूर्व में कई बार विश्व के अनेक स्थानों पर आयोजित पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है और अब देशवासियों को पूरा विश्वास है कि मनोज देशवासियों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरते हुए अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा प्रदर्शित कर टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर तिरंगा झंडा फहरायेंगे। उन्होंने कहा कि मनोज पूर्व में कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं। देश को उन पर नाज है। श्री चुघ ने कहा कि डिसेबल्ड स्पोर्टिग सोसाइटी खिलाड़ियों को उनकी खेल प्रतिभा उभारने के लिए सदैव मदद करती रही है। साथ ही जो खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने के लिए विदेश जाते हैं उनकी भी हर संभव मदद करती है। उन्होंने कहा खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। अपने संबोधन में एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी के चेयरमैन सुभाष अरोरा ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को आर्शीवाद देते हुए कहा कि अनुशासन एवं कड़ी मेहनत से किसी भी प्रतियोगिता को जीता जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मनोज सरकार टोक्यो ओलंपिक गेम्स में पदक लेकर भारत वापस लौटेंगे जिसका अभी से ही बेसब्री से इंतजार है। मनोज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देशवासियों का उसे सदैव प्यार एवं सम्मान मिलता रहा है। जिसकी बदौलत वह अच्छा खेल प्रदर्शित कर देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि वह पैरा बैडमिंटन गेम में कड़ी मेहनत कर स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य लेकर देश से रवाना हो रहे हैं और इसमें सफल भी होंगे। इस दौरान डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी के प्रदेश महासचिव हरीश चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री उमा जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरिता चौधरी, ग्राम प्रधान दानपुर के प्रतिनिधि मनदीप वर्मा, जुगनू मलिक, पिंकी सिंह, बलविंदर सिंह व बलवीर सिंह आदि मौजूद थे।

Hot this week

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

Topics

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img