Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडलाठियों से पीटकर युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

लाठियों से पीटकर युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

एफएनएन, रुद्रपुर : बरा (पुलभट्टा) में युवक प्रेम प्रकाश की लाठियों से पीटकर हत्या करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि आरोपित तीन अन्य के खिलाफ जांच चल रही है। आपको बता दें कि 29 जुलाई को ग्राम बरा में ट्रैक्टर की पिन चुराने के मामले में युवक प्रेम प्रकाश की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गुलाब राय पुत्र स्वर्गीय कुंदन राय की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें कैलाश गंगवार पुत्र रामलाल, अखिलेश पुत्र शंकर लाल, मुकेश पुत्र शंकर लाल, शंकर लाल पुत्र कुंदन लाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में कैलाश गंगवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि घटना में प्रयुक्त डंडा भी पोल्ट्री फॉर्म से बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कैलाश को गिरफ्तार करने वाली टीम में पुलभट्टा थानाध्यक्ष विनोद जोशी, उप निरीक्षक दिनेश चंद्र भट्ट, अर्जुन गिरी, बसंत बल्लभ पंत व कांस्टेबल ललित चौधरी, ललित मोहन व कपिल कुमार शामिल हैं। पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी ममता बोरा भी मौजूद थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments