03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खूब तरक्की करो फरजाना: पीएम

Spread the love
  • पति ने दिया तलाक तो पीएम स्वनिधि योजना ने दिया सहारा
  • कानपुर दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से मुलाकात

एफएनएन, कानपुर : शौहर ने चार साल पहले तलाक़ देकर अपनी बीवी फरजाना को बेसहारा कर दिया था। ऐसे में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने उसे सहारा दिया। कानपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरजाना समेत कई लाभार्थियों से भी मुलाकात की। उन्होंने फरजाना को आशीर्वाद दिया कि खूब तरक्की करो। किदवई नगर निवासी फरजाना ने प्रधानमंत्री बताया कि उसके पति ने चार साल पहले उसे तलाक दे दिया था। इसके बाद से वह दो बेटियों के साथ अकेले रह रही है। घर में खाने के लाले पड़ गए थे।रही सही कसर लॉकडाउन ने पूरी कर दी।सब कुछ बंद हो गया तो कोई काम नहीं मिल रहा था। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पिछले साल 10 हजार रुपये का लोन लेकर फास्ट फूड का छोटा काम शुरू किया। अब जीविका अच्छे से चल रही है। फरजाना की बात सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। कहा खूब तरक्की करो और आगे बढ़ो। पीएम ने यह भी पूछा कि बेटियां को पढ़ाती हो कि नहीं तो फरजाना ने बताया कि बड़ी बेटी पढ़ने जाती है। दूसरी अभी छोटी है।

निरालानगर रैली में आए विभिन्न योजनाओं के 25 लाभार्थियों से मोदी ने खुद बात की। उनके बीच करीब 17 मिनट तक वे रहे और अपनों की तरह बात की। उनसे बात कर लाभार्थी भी गदगद नजर आए। लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें महसूस ही नहीं हुआ कि देश के प्रधानमंत्री से बात कर रहे हैं। उन्हें लगा घर का कोई सदस्य उनसे बात कर रहा है।
प्रधानमंत्री को जिन 25 लाभार्थियों से मिलना था, उन्हें दो दिन पहले ही सूचना मिली थी। सभी का कोविड टेस्ट भी कराया गया था। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी लाभार्थियों ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर बुलाकर उन्हें पीले रंग की साड़ी दी गई थी। इसके बाद बस से उन लोगों को यहां लाया गया। प्रधानमंत्री से बात करने के बाद लाभार्थियों ने खुशी जाहिर की। हालांकि उन्होंने मोदी के साथ सेल्फी न ले पाने पर अफसोस भी जताया। कहा उन लोगों को मोबाइल नहीं ले जाने दिया गया।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img