03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश में बड़ा हादसा; चंद्रभागा नदी में बहे दंपति, तीसरे दिन भी तलाश जारी

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश: उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. पर्वतीय जिलों में हो रही बारिश के कारण मैदानी इलाकों में बह रहे बरसाती नदी, नाले उफान पर हैं. जिससे खतरा बढ़ गया है. ऐसे में ऋषिकेश में बड़ा हादसा हुआ. पुलिस ने दी जानकारी के तहत गंगा की सहायक नदी चंद्रभागा में एक जोड़ा बह गया. घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है.

त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी के प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि चंद्रेश्वर नगर निवासी 26 वर्षीय पिंटू और उनकी पत्नी 25 वर्षीय लक्ष्मी मायाकुंड से नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे. तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वे नदी की तेज धाराओं में बह गए. घटना के तुरंत बाद जल पुलिस और एसडीआरएफ कर्मियों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया. लेकिन शाम को इसे रोकना पड़ा. हालांकि, शनिवार सुबह इसे फिर से शुरू किया गया. लेकिन अभी तक जोड़े का पता नहीं चल पाया है.

गंगा में बहा युवक: वहीं हरिद्वार के लक्सर के बालावाली पुल के पास एक युवक गंगा में नहाते समय गंगा की तेज धारा में बह गया. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. राफ्टिंग बोट के जरिए सर्च अभियान शुरू किया. टीम ने गंगा के तेज बहाव में लगभग 5 किलोमीटर आगे तलाशी ली तो युवक नदी किनारे बेहोश अवस्था में मिला. युवक की पहचान आशु निवासी महाराजपुर रायसी के रूप में हुई.

एसडीआरएफ के एसआई आशीष त्यागी ने बताया कि गंगा का बहाव इस समय काफी तेज है. युवक के डूबने की सूचना मिलते ही हमारी टीम तुरंत सक्रिय हुई और करीब 5 किलोमीटर तक खोजबीन के बाद उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया.

हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के गंगा में स्नान या तैरने का प्रयास न करें. मॉनसून सीजन में गंगा का जलस्तर और बहाव बढ़ा हुआ है. ऐसे में पुलिस और प्रशासन लगातार स्नान करने वालों को सावधानी बरतने की अपील कर रही है.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img