Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडचंपावत में बड़ा हादसा: यूपी से आए पर्यटकों की कार खाई में...

चंपावत में बड़ा हादसा: यूपी से आए पर्यटकों की कार खाई में समाई

एफएनएन, चंपावत: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से बर्फबारी देखने उत्तराखंड आए पर्यटकों का वाहन खाई में गिर गया. दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में कुल 7 लोग सवार थे. आधी रात को खाई में वाहन गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया. एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

चंपावत में सड़क दुर्घटना: पुलिस के मुताबिक जिला नियंत्रण कक्ष चंपावत के माध्यम से रात के समय लगभग 12.30 बजे एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सुखीढांग क्षेत्र के पास एक वाहन खाई में गिर गया है. सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक जोशी के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

पर्यटकों का वाहन खाई में गिरा: एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर पता चला कि सुखीढांग क्षेत्र के पास एक वाहन महिंद्रा XUV 700 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है. वाहन में कुल 07 व्यक्ति सवार थे. इनमें से 05 व्यक्ति स्वयं खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंच गए थे और ये सभी सुरक्षित थे.

बर्फबारी देखने उत्तराखंड आए थे पर्यटक: पुलिस ने बताया कि घायलों में अभिषेक वर्मा पुत्र कृष्ण वर्मा उम्र 24 वर्ष, निवासी सीतापुर उतर प्रदेश, दर्शिका वर्मा पुत्री देश दीपक भार्गव उम्र 17 वर्ष, निवासी सीतापुर उतर प्रदेश शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये लोग उत्तराखंड के चंपावत जिले में बर्फबारी देखने आए थे.

उत्तराखंड में इन दिनों हो रहा स्नोफॉल: गौरतलब है कि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में 23 जनवरी को जोरदार बर्फबारी हुई थी. मौसम विभाग ने आज भी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया है. बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मैदानी इलाकों से उत्तराखंड के हिल स्टेशन पहुंच रहे हैं. जिला प्रशासन और मौसम विभाग पर्यटकों से लगातार अपील कर रहे हैं कि पहाड़ी सड़कों पर वाहन सावधानी से चलाएं. दरअसल पाले और बर्फ में रोड और रास्ते फिसलन वाले हो जाते हैं. ऐसे में वाहन समेत पैदल चलने वाले भी फिसल सकते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments