03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लखनऊ: दो भाइयों और उसके परिवार ने घर में बंधक बनाकर दरोगा और सिपाही को पीटा; फाड़ी वर्दी

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ: राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में शनिवार रात जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस को दो भाइयों और उसके परिवार ने घर के अंदर बंधक बना लिया। आरोपियों ने दरोगा, सिपाही को पीटते हुए वर्दी फाड़ दी। सूचना पर पहुंची फोर्स ने साथी पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया। फिर आरोपियों को पकड़कर थाने पहुंची। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पहाड़पुर निवासी रामजी पांडेय ने करीब 12 वर्ष पहले गांव के छेदा रावत से जमीन खरीदी थी। कुछ दिनों बाद छेदा की मौत हो गई। शनिवार को छेदा के बेटे पिंटू, सुनील और अनिल उस जमीन पर बाउंड्री वॉल करा रहे थे। जानकारी पर रामजी पांडे ने काम रोकने को कहा। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया। रात करीब 8:30 बजे फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये।

डॉयल-112 पर सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने समझाने की कोशिश की। इसके बाद भी पिंटू और उसके भाई छत से गाली-गलौज करते रहे। पुलिस ने पिंटू और उनके भाइयों को नीचे बुलाया तो वे हाथों में पत्थर लेकर मारने की धमकी देने लगे। यह देख बंथरा थाने का एक दरोगा और एक सिपाही घर में घुसकर उन्हें नीचे ला रहे थे। तभी आरोपियों और उसके घरवालों ने दरवाजा बंद कर दरोगा और सिपाही को जमकर पीटते हुए वर्दी फाड़ दी।

सूचना पर थाने से पहुंची पुलिस फोर्स ने साथी पुलिसकर्मियों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इंस्पेक्टर राम सिंह ने पुलिस के साथ ऐसी किसी भी घटना होने से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि दो पक्षों में बाउंड्री वाल को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img