03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड टूरिज्म प्रोजेक्ट को लेकर बैठक, योजनाओं में स्थानीय लोगों को मिलेगी भागेदारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: टिहरी झील और इसके कैचमेंट एरिया में विकास कार्यों को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं. इस दौरान यह स्पष्ट किया गया है कि इससे जुड़े काम ऑन की डीपीआर पर काम करने के साथ ही योजनाओं के सभी स्टेकहोल्डर्स खास तौर पर स्थानीय लोगों की भागीदारी को भी सुनिश्चित कर लिया जाए. इसके अलावा पर्यटन से जुड़े विभिन्न कार्यों और योजनाओं के लिए स्थानीय लोगों की ओनरशिप और भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए. इतना ही नहीं विभिन्न योजनाओं के लिए स्थानीय लोगों से विचार विमर्श करने और उनके सुझाव को भी शामिल करने के लिए कहा गया है.

मुख्य सचिव में इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसी तमाम योजनाओं में पर्यावरण संबंधी मानकों का पूरी तरह से ख्याल रखा जाए. पर्वतीय क्षेत्रों में खासतौर पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को प्राथमिकता दी जाए. उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग पर ठोस अवशिष्ट प्रबंधन के लिए पुख्ता व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है. इस दौरान पर्यटन के विकास से संबंधित सभी योजनाओं में स्थानीय लोगों को कितना रोजगार मिला और उन्हें क्या लाभ हुआ इसका भी मूल्यांकन किया जाएगा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा टिहरी को एक ब्रांड पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए. टिहरी के ऐतिहासिक महत्व को दोबारा स्थापित करने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं. मुख्य सचिव की बैठक में 1294 करोड़ रुपए की लागत के टिहरी झील प्रोजेक्ट के तहत 52 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के लगभग 103 गांव की लगभग 96 हजार आबादी को लाभ मिलेगा. प्रोजेक्ट के तहत डोबरा चांटी, तिवार गांव, कोटी कालोनी, न्यू टिहरी, मदन नेगी क्षेत्र का विकास होगा.

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img