03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के सात जिलों में हो सकता है हल्का हिमपात

Spread the love

एफएनएन, देहरादून :  उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है । आज 16 नवंबर को उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। बीती रात केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो गया है। इससे मैदानी इलाकों पर 16 नवंबर को सीधा प्रभाव पड़ने की संभावना है। जिससे उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से ठंड में भी इजाफा हो सकता है । आज तड़के उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली। केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी हुई। टिहरी में भी सुबह चार बजे से बारिश शुरू हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, देहरादून और अल्मोड़ा में तीन हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों में हल्की बारिश या बर्फ गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराकंड में मौसम बदला रहेगा। चक्रवाती प्रवाह भी उत्तरप्रदेश से आगे बढ़ चुका है। इससे मैदानी इलाकों में भी ठंड में इजाफा होने लगा है। हालांकि इस बीच मैदानी इलाकों में आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के वक्त कोहरे का प्रभाव बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक हरिद्वार, रुड़की और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा पसरा रह सकता है।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img