03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्तार को छोड़ दो.. योगी को दी जान से मारने की धमकी

  • यूपी 112 पर आया मैसेज, मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। 9696755113 नंबर से यूपी 112 के नंबर पर मैसेज भेज कर यह धमकी दी गई है। हजरतगंज पुलिस ने धमकी देने वाले एटा निवासी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि 9696755113 नम्बर से किसी बदमाश ने बुधवार को यूपी 112 सेवा के व्हाट्सअप नम्बर पर कई धमकी भरे मैसेज भेजे थे। इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर हजरतगंज अंजनी कुमार पांडे की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि धमकी भरे मैसेज बुधवार सुबह 9.56 से 10.11 बजे के बीच भेजे गए थे। मैसेज में सीएम के प्रति अभद्र बातें करने के साथ ही मुख्तार को 24 घंटे के भीतर जेल से बाहर निकलने की बात कही गई थी। धमकी देने वाले ने मैसेज में लिखा था कि मुख्तार को जेल से नहीं छुड़ाया गया तो 25 तारीख यानी शुक्रवार तक सरकार मिटा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस नम्बर से धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं, उसका पता चल गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि यह पहला ऐसा मामला नहीं है जब सीएम योगी को धमकी आई हो। ऐसा कई बार हो चुका है।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img