03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने संभाला कार्यभार, इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद से खाली था पद

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सोमवार को कार्यभार संभाला है। बता दें कि डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था।

विधानसभा भवन में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया
उत्तराखंड विधानसभा के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सोमवार को सुबह 11 बजे विधानसभा भवन में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता रहीं डॉ. इंदिरा हृदयेश का 13 जून 2021 को निधन हो गया था, तब से नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त चल रहा था। अब इस पद की जिम्मेदारी प्रीतम सिंह को दी गई है।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से की शिष्टाचार भेंट
वहीं कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के विकासनगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रिंकू कन्नौजिया ने नेता प्रतिपक्ष और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से उनके दून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया।

विधानसभा में भी जन हित के मुद्दों को जोर शोर से उठाएंगे
आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। रिंकू कन्नौजिया ने कहा कि जिस तरह प्रदेश अध्यक्ष रहते प्रीतम सिंह ने जनता के मुद्दें की लड़ाई सड़क पर लड़ी। अब वे प्रतिपक्ष के नेता के रूप में विधानसभा में भी जन हित के मुद्दों को जोर शोर से उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। इस मौके पर अमरदीप सिंह मजीठिया, राहुल वर्मा, सुधांशु ठाकुर, अभिराज, असद आदि मौजूद रहे। संवाद

 

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img