03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज, सूतक काल में बदरीनाथ समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद

एफ एन एन, देहरादून : साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज लगेगा। यह उत्तराखंड में आंशिक रूप में दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से शाम 6 बजकर 20 मिनट पर दिखेगा। सूतककाल सुबह पांच बजकर 41 मिनट से शाम ग्रहणकाल तक रहेगा। इस दौरान मंदिर, मठ के पट बंद हो गए हैं। रात को मंदिरों में शुद्धिकरण के बाद आरती व पूजा की जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक सूतककाल से पहले और ग्रहणकाल के बाद स्नान जरूरी है।

  • पृथ्वी चंद्रमा व सूर्य के बीच में आ जाती

सृष्टि में ग्रहण की गतिविधि पर ज्योतिष की नजर से कई तरह के संयोग व दुर्योग दिखाई देते हैं। चंद्रग्रहण में सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी चंद्रमा व सूर्य के बीच में आ जाती है। जिसमें चंद्रमा की छाया धरती पर नहीं पड़ती।

  • सूर्य चंद्रमा ने भगवान विष्णु से की थी शिकायत

उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य बिजेंद्र ममगाईं के अनुसार, स्वरभानू नामक दैत्य अमृत पान कर अमर बनना चाहता था। लेकिन सूर्य चंद्रमा ने शिकायत भगवान विष्णु से की। उन्होंने अपने चक्र से स्वरभानू का सिर काट दिया। वहीं राहु व केतु ग्रह समय आने पर अपने कर्मों का फल सभी को भुगतना पड़ता है और यही पीड़ा सूर्य व चंद्रमा ग्रहण के रूप में भोगते हैं।

  • तीन घंटा 40 मिनट तक रहेगा सूतककाल

तीन घंटा 40 मिनट तक सूतककाल रहेगा जो सुबह पांच बजकर 41 मिनट से प्रारंभ होगा। सूतककाल में रोगी, बाल, वृद्ध के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है लेकिन गर्भवती स्त्री इस दौरान खाना न लें।

  • असमंसज में ना रहे, दो बार कर ले स्नान

गढ़ी कैंट स्थित नवग्रह शनि मंदिर के संस्थापक व ज्योतिषाचार्य डा. सुशांत राज के मुताबिक, इस दिन पूर्णिमा का स्नान का भी महत्व है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर संशय में रहते हैं कि चंद्रग्रहण के सूतककाल के दौरान स्नान करें या नहीं। कोई भी असमंजस में ना रहें। जहां तक संभव हो सूतककाल से पूर्व व ग्रहणकाल के बाद यानी दो बार स्नान करें।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img