03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तरकाशी- थत्यूड़ मार्ग पर भूस्खलन, दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी लाइन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तरकाशी- थत्यूड़ मोटर मार्ग पर भूस्खलन से यातायात बाधित हो गया है। सड़क पर दोनों और वाहनों की लंबी कतार लगी है। चट्टान से मोटर मार्ग पर सुवाखोली के समय भारी बोल्डर गिर गए हैं। यात्रियों वाहन खुलने का इंतजार कर रहे हैं।नई टिहरी में उत्तरकाशी-थत्यूड़ मोटर मार्ग सुआखोली के समीप यातायात के लिए बाधित हो गया है।

चट्टान से मोटर मार्ग पर सुवाखोली के समय भारी बोल्डर गिर गए हैं। उत्तरकाशी से देहरादून, देहरादून से उत्तरकाशी जाने वाहनों की सड़क के दोनों तरफ लंबी कतार लगी है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से बताया गया मोटर मार्ग पर यातायात बहाल करने में दो से तीन घंटे का समय लग सकता है।

उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक अगले 48 घंटे के दौरान कहीं-कहीं तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज तूफान और भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, रविवार रात मौसम विभाग ने साढ़े तीन घंटे के लिए दो जिले में ऑरेंज और छह जिलों में स्थानीय येलो अलर्ट जारी किया था।

इस दौरान देहरादून और टिहरी के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल कुमार सती ने मसूरी क्षेत्र, देहरादून नगर क्षेत्र, सहस्त्रधारा क्षेत्र, मालदेवता क्षेत्र व इसके आस -पास के क्षेत्र में सोमवार को शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img