03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जानिए, सीएमओ ऑफिस पर क्यों गरजीं आशा वर्कर, धरना-प्रदर्शन

एफएनएन, रुद्रपुर : तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने रुद्रपुर में सीएमओ दफ्तर पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उनके समर्थन में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु और गणेश उपाध्याय भी धरने पर बैठे। आशा वर्कर्स का आरोप था कि सितंबर के बाद से उन्हें अब तक मानदेय नहीं दिया गया है।

इसके साथ ही जो भी पैसा दिया जाता है वह किस मद में दिया जा रहा है, दर्शाया नहीं जाता।उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा को भी हवा हवाई बताया और कहा कि मानदेय बढ़ाने पर अब तक अमल नहीं किया गया है।

आशा वर्कर्स ने कुछ कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया। दोनों नेताओं ने चेताया कि अगर आशा वर्कर्स को धमकाया गया तो वह सीएमओ सीएमएस ऑफिस में तालाबंदी कर देंगे। आशा वर्कर्स की यूनियन अध्यक्ष सिमरन ने बताया कि उन्होंने 2 दिन पूर्व किच्छा में बैठक कार आज के धरने की घोषणा कर दी थी। इसके बावजूद शासन प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इस बीच सीएमओ के पहुंच जाने पर आशा वर्कर्स ने उनका घेराव किया हालांकि सीएमओ ने आश्वासन दिलाया जो मांगे उनके स्तर की हैं उनको शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा और जो शासन स्तर की हैं उसके लिए लिखा जाएगा। इसके बाद आशा वर्कर ने तालियां बजाकर सीएमओ का स्वागत किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img