Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकिससे पूछ कर किया सिरौली कला को नगर पंचायत में शामिल

किससे पूछ कर किया सिरौली कला को नगर पंचायत में शामिल

एफएनएन,रुद्रपुर : किस से पूछ कर सिरौली कला को नगर पंचायत में शामिल कर लिया है। कमोवेश यह सवाल सिरौली कला के हर आदमी की जुबान पर है। सिरौली कला वार्ड नंबर 18, 19 और 20 के तमाम लोगों ने एसडीएम नरेश दुर्गापाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि भाजपा सरकार ने बिना जानकारी दिए कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर इस क्षेत्र को नगर पालिका से हटाकर नगर पंचायत में शामिल कर दिया। जबकि ढाई वर्ष पूर्व सिरौली कला नगर पंचायत में थी, और भाजपा सरकार ने इसे नगर पालिका में शामिल किया था और अब दोबारा से नगर पंचायत में शामिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि 1 वर्ष तक विकास कार्य प्रभावित रहे। नगरपालिका का 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है और ऐसे में इस क्षेत्र को पुनः नगर पंचायत में शामिल करना उचित नहीं है, क्योंकि भौगोलिक क्षेत्र से भी सिरौली कला नगर पालिका क्षेत्र में ही आता है ,ऐसे में इसे नगर पंचायत में शामिल ना किया जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव पुष्कर राज जैन, फिरदौस सलमानी , एन यू खान सभासद अफसर कुरेशी ,सईदुल रहमान, संजीव कुमार सिंह, शाहिद कुरेशी ,अरुण तनेजा ,उस्मान रजा ,मुबारक शाह ,गुड्डू तिवारी, इरशाद शाह, फरियाद शाह, अमीर अहमद, हाजी लियाकत सलमानी ,जाकिर मलिक ,अब्दुल रशीद ,बाबू मलिक ,इमरान मलिक ,आमिर खान ,जाकिर खान ,रियाजुद्दीन, जीशान कुरैशी, मोहम्मद अहमद ,ताहिर मलिक, डब्बू मलिक ,अथर मलिक,सिराज अंसारी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments