Monday, February 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकिच्छा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मादक पदार्थों के साथ दो गिरफ्तार

किच्छा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मादक पदार्थों के साथ दो गिरफ्तार

अल्तमश मलिक, रुद्रपुर : नशा मुक्ति अभियान के तहत उधम सिंह नगर की किच्छा कोतवाली पुलिस ने दो युवकों से 452 ग्राम अफीम एवं 200 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम भूपेंद्र पुत्र यादराम एवं सरफराज पुत्र वकील अहमद बताया है। दोनों बरेली के रहने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई एसएसआई राजेश पांडे के नेतृत्व में गठित टीम ने की। सीओ ओपी शर्मा ने बताया कि बरामद मादक पदार्थों की कीमत 2500000 रुपए है। पुलिस टीम में एसएसआई के अलावा त्रिलोक पांडे, राजभानू बिष्ट, शुभम सिंह, दीपक बोरा, प्रवेश गुप्ता एवं जगमोहन शामिल है। कोतवाल चंद्रमोहन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसएसआई के नेतृत्व में टीम गठित करने के बाद यह कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments