03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के नेपाल के रास्ते कनाडा भागने की आशंका, उत्‍तराखंड पुलिस व खुफिया एजेंसियां अलर्ट

Spread the love

एफएनएन, ऊधमसिंह नगर : खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के नेपाल के रास्ते कनाडा भागने की आशंका के बीच ऊधमसिंह नगर जिला अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से सटे बार्डर के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल की सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पिछले कुछ सालों में खालिस्तान और भिंडरवाला के समर्थन में इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रियता दिखी है। ऊधमसिंह नगर पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने कई लोगों को चिह्नित कर उनकी काउंसलिंग भी की है। इधर, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह शनिवार को अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद फरार है। आशंका है कि वह नेपाल के रास्ते कनाडा अथवा अन्य देशों को भाग सकता है। इसे देखते हुए ऊधमसिंह नगर पुलिस भी अलर्ट है।

शनिवार रात से ही ऊधमसिंह नगर पुलिस उत्तर प्रदेश से सटे पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर बार्डर पर चेकिंग कर रही है। पड़ोसी देश नेपाल से सटे बार्डर बनबसा चेक पोस्ट के अलावा खटीमा और झनकइया क्षेत्र में पुलिस सतर्क है। आने-जाने वाले संदिग्धों के साथ ही वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि खालिस्तानी समर्थक अमृत पाल सिंह के नेपाल भागने के इनपुट सीधे तौर पर पुलिस को नहीं मिले है। बावजूद इसके जिला पुलिस शनिवार रात से ही जिले से सटे उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर सहित पड़ोसी देश नेपाल से सटे बार्डर पर चेकिंग कर रही है। इंटरनेट मीडिया पर भी निगाह रखी जा रही है।

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img