Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीकेरल व तमिलनाडु में बाढ़ का खतरा, विस्तारा-इंडिगो की उड़ानें हो सकती...

केरल व तमिलनाडु में बाढ़ का खतरा, विस्तारा-इंडिगो की उड़ानें हो सकती हैं प्रभावित

एफएनएन, नई दिल्ली : लक्षद्वीप द्वीप समूह और अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसके कारण खराब मौसम को देखते हुए विस्तारा और इंडिगो एयरलाइंस ने चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, कोच्चि, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, गोवा और अहमदाबाद की उड़ानों को लेकर आगाह किया है। दरअसल रविवार तक एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान (Cyclone) Tauktae के आने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आगामी चार दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र और केरल के तटों से इस तूफान के टकराने की संभावना है जिससे केरल व तमिलनाडु मे बाढ़ का खतरा है।

CWC ने बताया कि जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंचने वाला है। आज सुबह 8 बजे केरल में मनिमाला (Manimala), अचांकोविल (Achankovil) और तमिलनाडु में कोडेयार ( Kodaiyar) नदियों में उफान देखा गया। IMD ने बताया कि 18 मई की सुबह यह तूफान गुजरात तट से टकराएगा।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (NDRF) के अधिकारियों ने शुक्रवार को तूफान को लेकर अपनी तैयारियां सुनिश्चित की और बताया कि वे इस आपदा को लेकर पूरी तरह तैयार हैं, 24 टीमें पहले ही तैनात कर दी गई हैं और 5 टीमों को अलग से रखा गया है जिन्हें जरूरत पड़ने पर बुलाया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments