03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अंकिता भंडारी के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग को उठाते हुए निकाली केंडिल मार्च

Spread the love

एफएनएन, किच्छा : अंकिता भंडारी की पहली पुण्यतिथि पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए दर्जनों महिला कांग्रेस पदाधिकारियो ने नगर के महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र होकर भाजपा सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी की व केंडिल मार्च निकाला। इस दौरान वक्ताओं ने कहा के विगत एक वर्ष पूर्व अंकिता भंडारी के साथ हुईं घटना के बाद भी अरोपियो के खिलाफ़ कार्रवाई का न होना भाजपा सरकार की मंशा को जाहिर करता है।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा भाजपा सरकार अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रही है, वीआईपी का नाम उजागर न हो इसके लिए कितनी कोशिश की गई, किस तरह से होटल में जेसीबी चलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। साल भर बाद भी अंकिता को न्याय नहीं मिल पाया यह बहुत ही शर्मनाक है, निंदनीय है।

उन्होंने अंकिता भंडारी को न्याय मिलना चाहिए वही असली श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर अध्यक्ष सिमरनजीत कौर, विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विक्रम कोरंगा, नगर प्रदेश महामंत्री यूथ कांग्रेस तसलीम रज़ा, सुनीता कश्यप, पूर्व ब्लाक प्रमुख मीनू कोली, नगर उपाध्यक्ष एनयू खान, जिला उपाध्यक्ष अतुल पॉल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री पुष्प लता तिवारी, जस्सी देओल, अर्जुन कोहली, वरिष्ठ कांग्रेसी जगरूप सिंह गोल्डी, अक्षय बाबा, शोएब कुरैशी, मोहम्मद शाहिद आदि लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img