03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

25 मार्च से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने में जुटी टीमें

एफएनएन, देहरादून : 25 मार्च से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ को साफ करने का कार्य जोरों पर चल रहा है। कार्यदायी संस्था जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि द्वारा बर्फ साफ करने के लिए तीन टीमें गठित की गईं हैं, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर लगाया गया है।

कार्यदायी संस्था डीडीएमए-लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि मार्च पहले सप्ताह तक बर्फ साफ करते हुए केदारनाथ तक रास्ता खोल दिया जाएगा। इसके बाद केदारनाथ में मंदिर मार्ग, मंदिर परिसर सहित पुनर्निर्माण कार्य स्थलों में जमा बर्फ को प्राथमिकता से साफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 मार्च तक गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर सभी कार्य पूरे कर आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

वहीं सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई अंतिम चरण में पहुंच गई है। साथ ही निविदा प्रक्रिया का प्रारंभिक कार्य शुरू हो गया है।इसी वर्ष रोपवे का निर्माण होना है, जिसमें पहले चरण में गौरीकुंड से केदारनाथ तक 9 किमी रोपवे बनाया जाएगा। इस रोपवे के बनने से बाबा केदार की दुर्गम यात्रा सुलभ और सरल हो जाएगी।

सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे निर्माण के लिए 26 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है।बीते वर्ष भारतीय वन्य जीव बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग द्वारा भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई शुरू की गई, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img