03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कनखल पुलिस के हाथ लगा चेन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं के साथ करता था लूट

एफएनएन, हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी और कोतवाली रानीपुर में चेन स्नैचिंग घटना को अंजाम देने वाले आरोपी निर्देश को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी बेगमपुर में किराए पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है. गलत संगत के चलते उसे ऑनलाइन सट्टा खेलने की आदत लग गई. ऐसे में सट्टे में जितने पैसे थे, सब खत्म हो गए, जिससे उसने सुनसान स्थान पर बुजुर्ग महिलाओं को अपना निशाना बनाना शुरू किया.

आरोपी सुनसान इलाके में वारदात को देता था अंजाम

बता दें कि कृष्णानगर निवासी एक महिला का अज्ञात व्यक्ति ने पीछा कर उसके गले से सोने की चेन लूट ली थी, जबकि कोतवाली रानीपुर अंतर्गत आने वाले शिवालिक नगर निवासी बुजुर्ग महिला के गले से भी सोने की चेन लूट ली गई. घटनाओं का पता चलने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कड़ा रूख अपनाते हुए अधीनस्थ अधिकारियों से वार्ता की और जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मुखबिर की सूचना पर आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

गठित टीमों ने घटनास्थल के आसपास से विभिन्न इलेक्ट्रानिक एविडेंस संकलित करने के साथ ही मैन्युअल पुलिसिंग पर भी फोकस रखा. इसी बीच मुखबिर से मिली सटीक जानाकारी के आधार पर थाना कनखल पुलिस ने चेकिंग के दौरान खोखरा तिराहा के पास से बाइक सवार एक संदिग्ध को दबोचा.

बारहवीं पास है आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी बारहवीं तक पढ़ा है. वह पूरी तरह सुनिश्चित था कि हरिद्वार में कोई जान-पहचान न होने के चलते पुलिस उस तक नही पहुंच पाएगी और वारदात भी सुनसान इलाके में की जाती थी, इसीलिए उसने कभी अपना चेहरा छिपाने का प्रयास नहीं किया.

ये भी पढ़ें- बहादराबाद में कांवड़ियों ने बस में की तोड़फोड़, ड्राइवर-कंडक्टर को भी जमकर पीटा

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img