03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आप की सदस्यता लेने के बाद जगतार सिंह बाजवा ने कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ निकाली भड़ास

Spread the love

एफएनएन, बाजपुर : विधानसभा क्षेत्र बाजपुर की राजनीति में अपना दमदार रसूख रखने वाले जगतार सिंह बाजवा ने पत्नी सुनीता (टम्टा) बाजवा के साथ.आम आदमी पार्टी का दामन थामने के बाद भाजपा व कांग्रेस के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि बाजपुर में खास नहीं बल्कि आम आदमी को विधायक चुने जाने की दरकार है। मीडिया से रूबरू जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि किसान आंदोलन हो या कोरोना संक्रमण काल भाजपा-कांग्रेस के किसी भी नेता ने जनता का दर्द नहीं जाना-समझा। कोई पीड़ित इनके दरवाजे पर गया तो दरवाजे बंद कर लिए गए।

इसलिए इस बार ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने दलबदल कर सत्ता की मलाई चाटने को आतुर एक नेता को भी निशाने पर लिया और कहा कि इस बार वे जनता को गुमराह नहीं कर पाएंगे। वहीं, सुनीता (टम्टा) बाजवा ने अरविंद केजरीवाल का आभार जताते हुए कहा कि वे उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने को सदैव कृतसंकल्पित रहेंगी। सुनीता ने भी भाजपा-कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि जनता आम आदमी पार्टी के साथ है और इन दोनों ही दलों को विधानसभा चुनाव में अवश्य ही सबक सिखाएगी।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img