03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 2439 नए मामले, 13 मरीजों की मौत, तीन हजार से ज्यादा संक्रमित हुए ठीक

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2439 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। दूसरी ओर, गुरुवार को 3999 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में सामने आए 2439 नए मामलों में अल्मोड़ा में 195, बागेश्वर में 52, चमोली में 196, चंपावत में 33, देहरादून में 621, हरिद्वार में 305, नैनीताल में 250, पौड़ी में 209, पिथौरागढ़ में 23, रुद्रप्रयाग में 87, टिहरी में 63, ऊधमसिंह नगर में 311 और उत्तरकाशी में 94 मामले शामिल हैं। प्रदेश में अब 31221 एक्टिव कोरोना केस हैं, जिनमें सर्वाधिक 14123 केस देहरादून जिले के हैं।

  • सात माह की बच्ची समेत 32 कोरोना संक्रमित

श्रीनगर में पिछले दो दिनों में बेस अस्पताल में जांच करवाने वाली सात माह की बच्ची सहित 32 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज के सात डॉक्टर भी शामिल हैं। कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को गैरसैंण से सात माह की बालिका को बेस अस्पताल लाया गया। बच्ची बुखार से पीड़ित है। रेपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 26 जनवरी को मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के एचओडी, सहायक नोडल अधिकारी-कोविड वार्ड सहित सात डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दो क्लर्क भी पॉजिटिव हैं। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर टेस्ट में 30 और रेपिड एंटीजन टेस्ट में 2 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img